25/04/2012

ACCHE VICHAR-

निराशावादी व्यक्ति को हर
अवसर में
कठिनाइयां ही नजर
आती हैं , जबकि एक
आशावादी व्यक्ति हर
कठिनाई में
भी अवसरों की तलाश कर
लेता है | ~ विंस्टन
चर्चिल
उन्नति की क्षमता रखने
वालों पर ही समय-समय
पर आपत्ति आती है | ~
वेदव्यास
आपकी मर्जी के
बिना कोई
भी आपको तुच्छ होने
का अहसास
नहीं करा सकता है | ~
एलिएनॉर रूज़वेल्ट
प्यार कभी निष्फल
नहीं होता, चरित्र
कभी नहीं हारता, धैर्य
और दृढ़ता से सपने अवश्य
सच हो जाते हैं| ~ पीट
मेराविच
मानव जीवन
की दिशा बदलने में, एक
छोटी सी बात भी अद्भुत
प्रभाव रखती है | ~ स्वेट
मार्डेन
किनारे पर खड़ा जहाज
सबसे सुरक्षित होता है।
लेकिन क्या जहाज इसलिए
बनाए जाते हैं। जीवन में
चुनौतियां लेने की ताकत
ही आपकी क्षमताओं
को तय करती है।
आप कुछ भी कर पाने में
सक्षम हैं चाहे वह
आपकी सोच हो,
आपका जीवन हो या आपके
सपने हों, सब सच हो सकते
हैं| आप जो चाहें वह कर
सकते हैं| आप इस अनंत
ब्रह्मांड की तरह
ही अनंत संभावनाओं से
परिपूर्ण हैं| ~ शेड
हेल्मस्टेटर
अगर हम अपनी क्षमता के
अनुसार कर्म करें तो हम
अपने-आप को ही अचंभित
कर डालेंगे | ~ थॉमस
एडीसन
संकल्प ही मनुष्य का बल
है।
संपूर्ण लेखन जैसी कोई
चीज नहीं होती। ठीक वैसे
ही जैसे संपूर्ण
निराशा नहीं होती। –
हारुकि मुराकामी
अपने शक्तियो पर
भरोसा करने
वाला कभी असफल
नही होता।
वह सच्चा साहसी है
जो कभी भी निराश
नहीं होता |
मंजिल तो मिल
ही जायेगी भटक कर
ही सही, गुमराह
तो वो हैं जो घर से
निकला ही नहीं करते |
वही सबसे तेज चलता है,
जो अकेला चलता है।
जिसने निश्चय कर लिया,
उसके लिए केवल करना शेष
रह जाता है | ~
इटालियन कहावत
प्रचंड वायु मे भी पहाड़
विचलित नही होते।
हर परिस्थिति एक
सौगात है और हर अनुभव
खजाना |
मेहनत, हिम्मत और लगन से
कल्पना साकार होती है।
विवेक बहादुरी का उत्तम
अंश है।
कोई भी पूर्ण
नहीं होता और कोई
भी हर समय
नहीं जीतता |
बिना उत्साह के
कभी किसी उच्च लक्ष्य
की प्राप्ति नहीं होती |
~ इमर्सन
सतह की ‘चमक’
कभी उतनी महत्वपूर्ण
नहीं होती है,
जितनी कि इसके नीचे
कि ‘नीवं’ होती है |
ऊँची जगहों पर जाने
का एकमात्र मार्ग
घुमावदार सीढियां हैं |
अगर आप इस बात
की परवाह नहीं करें
कि श्रेय किसे मिलेगा,
तो आप बहुत कुछ कर सकते
हैं |
ऐसे असंख्य लोग हैं,
जो बार-बार असफल हुए,
तब कहीं जाकर वे ‘अचानक
सामने’ आए |
अग्नि से
सोना परखा जाता है और
विपत्ति से वीर पुरुष | ~
सेनेका
गुण स्वयं ही सामने आ जाते
हैं,
क्योंकि कस्तूरी को अपनी उपस्थिति प्रमाणित
नहीं करनी पड़ती | ~
शेस्टन
संभव की सीमाओं
को जानने का एक
ही तरीका है| उनसे
थोड़ा आगे असंभव के दायरे
में निकल जाइए| ~ आर्थर
सी क्लार्क
खुश रहिए | रचनात्मक
बनिए | इंसान अपने
अस्तित्व का अर्थ जानकर
ही विश्वास से भर
उठता है और यही विचार
उसकी मजबूती बढ़ाता है |
~ स्टीफन ज्विग
अगर हम गिरते हैं,
तो अधिक अच्छी तरह
चलने का रहस्य सीख जाते
हैं | ~ महर्षि अरविन्द
घोष
जो यह सोचते हैं कि वे
किसी प्रकार
की सेवा करने योग्य
नहीं है, वे शायद पशुओं और
वृक्षों को भूल जाते हैं |
लगन
को कांटों कि परवाह
नहीं होती | ~ प्रेमचंद

No comments:

Post a Comment