09/04/2012

HAME AATA HAI-

कुछ कर गुजरने कि तमन्ना हैँ ,
तमन्नाओँ को पार लगाना हमेँ आता हैँ !
अनगिनत सपने है हमारी आँखो मेँ ,
उन सपनो को सच करना हमेँ आता हैँ ! चाहे लाख मगर हर बार सफलता नही मिलती,
खोई हुई सफलता को पाना हमेँ आता हैँ!
जीवन मुश्किल ही सही नामुमकिन तो नही ,
हर हार को जीत मेँ बदलना हमेँ आता हैँ! मुश्किलेँ रास्तो मेँ काटोँ का काम करती हैँ,
उन काटोँ भरी राहो मेँ चलना हमेँ आता हैँ!
कुछ भी कर सकते है हम ,
मौका आने पर हवाओँ का रूख बदलना हमेँ आता हैँ! मंजिल मिलेगी एक दिन येँ विश्वास हैँ हमेँ ,
अपनी मंजिल तक पहुचना हमेँ आता हैँ! गहरा है समन्दर लाख तो क्या हुआ ?
मोती उसमे से निकालना हमेँ आता हैँ!

No comments:

Post a Comment