09/06/2012

TEEN BATE

तीन बातें कभी न भूलें
- प्रतिज्ञा करके,
क़र्ज़ लेकर और
विश्वास देकर। -
महावीर
तीन बातें करो -
उत्तम के साथ संगीत,
विद्वान् के साथ
वार्तालाप और
सहृदय के साथ
मैत्री। - विनोबा
तीन अनमोल वचन -
धन गया तो कुछ
नहीं गया, स्वास्थ्य
गया तो कुछ गया और
चरित्र गया तो सब
गया। -
अंग्रेजी कहावत
तीन से घृणा न करो -
रोगी से, दुखी से और
निम्न जाती से। -
मुहम्मद साहब
तीन के आंसू पवित्र
होते हैं - प्रेम के,
करुना के और
सहानुभूति के। - बुद्ध
तीन बातें
सुखी जीवन के लिए-
अतीत की चिंता मत
करो, भविष्य
का विश्वास न
करो और वर्तमान
को व्यर्थ मत जाने
दो।
तीन चीजें
किसी का इन्तजार
नहीं करती - समय,
मौत, ग्राहक।
तीन चीजें जीवन में
एक बार मिलती है -
मां, बांप, और
जवानी।
तीन चीजें पर्दे
योग्य है - धन,
स्त्री और भोजन।
तीन चीजों से
सदा सावधान
रहिए - बुरी संगत,
परस्त्री और
निन्दा।
तीन चीजों में मन
लगाने से
उन्नति होती है -
ईश्वर, परिश्रम और
विद्या।
तीन चीजों को कभी
छोटी ना समझे -
बीमारी, कर्जा,
शत्रु।
तीनों चीजों को
हमेशा वश में रखो -
मन, काम और लोभ।
तीन चीजें निकलने
पर वापिस
नहीं आती - तीर
कमान से, बात जुबान
से और प्राण शरीर
से।
तीन चीजें कमज़ोर
बना देती है -
बदचलनी, क्रोध और
लालच।
तीन चीज़े असल
उद्धेश्य से रोकता हैं
- बदचलनी, क्रोध
और लालच।
तीन चीज़ें कोई
चुरा नहीं सकता -
अकल, चरित्र, हुनर।
तीन व्यक्ति वक़्त
पर पहचाने जाते हैं -
स्त्री, भाई, दोस्त।
तीनों व्यक्ति का
सम्मान करो -
माता, पिता और
गुरु।
तीनों व्यक्ति पर
सदा दया करो -
बालक, भूखे और
पागल।
तीन चीज़े
कभी नहीं भूलनी
चाहिए - कर्ज़, मर्ज़
और फर्ज़।
तीन बातें कभी मत
भूलें - उपकार, उपदेश
और उदारता।
तीन चीज़े याद
रखना ज़रुरी हैं -
सच्चाई, कर्तव्य और
मृत्यु।
तीन बातें चरित्र
को गिरा देती हैं -
चोरी, निंदा और
झूठ।
तीन चीज़ें
हमेशा दिल में
रखनी चाहिए -
नम्रता, दया और
माफ़ी।
तीन चीज़ों पर
कब्ज़ा करो - ज़बान,
आदत और गुस्सा।
तीन चीज़ों से दूर
भागो - आलस्य,
खुशामद और बकवास।
तीन चीज़ों के लिए
मर मिटो - धेर्य, देश
और मित्र।
तीन चीज़ें इंसान
की अपनी होती हैं -
रूप, भाग्य और
स्वभाव।
तीन चीजों पर
अभिमान मत करो –
ताकत, सुन्दरता,
यौवन।
तीन चीजें अगर
चली गयी तो कभी व
ापस नही आती -
समय, शब्द और
अवसर।
तीन चीजें इन्सान
कभी नही खो सकता
- शान्ति, आशा और
ईमानदारी।
तीन चीजें जो सबसे
अमूल्य है - प्यार,
आत्मविश्वास और
सच्चा मित्र।
तीन चीजे
जो कभी निश्चित
नही होती - सपनें,
सफलता और भाग्य।
तीन चीजें, जो जीवन
को संवारती है -
कड़ी मेहनत,
निष्ठा और त्याग।
तीन चीजें
किसी भी इन्सान
को बरबाद कर
सकती है - शराब,
घमन्ड और क्रोध।
तीन चीजों से बचने
की कोशिश
करनी चाहिये –
बुरी संगत, स्वार्थ
और निन्दा।
कोई भी कार्य करने
से पहले – सोचो,
समझो, फिर करो।

No comments:

Post a Comment