14/05/2012

DIFFERENCE-

एक सफल और असफल
व्यक्ति में
क्या अन्तर है ?
एक सफल और असफल
व्यक्ति में सिर्फ
मामूली अन्तर होता है।
हम सब आदतों के
शिकार होते हैं। सफल
व्यक्ति सजगता से
अपना विश्लेषण करते हुए
नई आदतें डालता है।
जबकि असफल
व्यक्ति बेहोशी में पुराने
ढर्रे पर चलता रहता हैं।
दूसरा, सफल व्यक्ति जाने-
अनजाने
सफलता प्राप्ति के कुछ
उपाय अपनाता है।
जबकि असफल
व्यक्ति उनका उपयोग
नहीं करता है।
अन्यथा प्रत्येक
व्यक्ति में
सफलता प्राप्ति असीमित
शक्ति एवं अनन्त
क्षमता की विद्यमान
होती है।
एक असफल व्यक्ति अपने
भीतर छिपी अनन्त
क्षमताओं, असीमित
शक्तियों एवं ढेर-
सारी सफलता प्राप्ति क
अवगत नहीं होता है।
मनुष्य ऊर्जा का भण्डार
है। वह ऊर्जा के पुंज के
अतिरिक्त कुछ नहीं है।
जैसा कि आधुनिक शोध
बताते हंै कि एक औसत
व्यक्ति अपनी उपलब्ध
क्षमता का सिर्फ 5 से 8
प्रतिशत ही उपयोग
करता है। यहाँ तक
कहा जाता है कि
स्वामी विवेकानन्द एवं
आईन्सटाईन जैसे
विद्वान
भी अपनी क्षमता का 50
प्रतिशत भाग ही उपयोग
कर सके।
अतः आपमें असीमित
शक्ति एवं क्षमता उपलब्ध
है। अब
प्रश्न यह है कि आप
अपने भीतर कि
शक्ति,
क्षमता एवं
स्रोतों का
सफलता-
प्राप्ति के लिए उपयोग
किस तरह से ओर कैसे करते है?

No comments:

Post a Comment