22/05/2012

A BEST STORY

एक लडकी जन्म से
नेत्रहीन थी और इस
कारण वह स्वयं से नफरत
करती थी। वह
किसी को भी पसंद
नहीं करती थी, सिवाय
एक लड़के के
जो उसका दोस्त था। वह
उससे बहुत प्यार
करता था और उसकी हर
तरह से देखभाल करता था।
एक दिन लड़की ने लड़के से
कहा – “यदि मैं कभी यह
दुनिया देखने लायक हुई
तो मैं तुमसे शादी कर
लूंगी”।
एक दिन उसका किस्मत बदला किसी ने उस
लड़की को अपने नेत्र दान
कर दिए। जब
लड़की की आंखों से
पट्टियाँ उतारी गयीं तो
वह सब कुछ देख सकती थी।
उसने लड़के को भी देखा।
लड़के ने उससे पूछा – “अब
तुम सब कुछ देख सकती हो,जियो अपनी जिन्दगी अब
जान क्या तुम मुझसे
शादी करोगी?”
लड़की को यह देखकर
सदमा पहुँचा की लड़का
अँधा था। लड़की को इस
बात की उम्मीद नहीं थी।
उसने सोचा कि उसे
ज़िन्दगी भर एक अंधे लड़के
के साथ रहना पड़ेगा, और
उसने शादी करने से इंकार
कर दिया।
लड़का अपने दिल मेँ अफसोस ओर अपनी आँखों में आंसू
लिए वहां से चला गया।
कुछ दिन बाद उसने
लड़की को एक पत्र लिखा:
“मेरी प्यारी,
अपनी आँखों को बहुत
संभाल कर रखना,
क्योंकि वे मेरी ऑंखें हैं”।

No comments:

Post a Comment