14/05/2012

HARE KRISNA

आप कृष्ण से बेहतर है!
आपकी स्थिति कृष्ण से
बेहतर है!
अरे! हॅसने
की जरुरत नहीं है।
इसके लिए श्री कृष्ण के
जीवन से अपने जीवन
की परिस्थिति की
तुलना करने की जरुरत
है।
हमारे में से किसी का जन्म
जेल में नही हुआ।
जबकि योगेश्वर कृष्ण
का जन्म जेल में हुआ था।
उनके मां बाप
दोनों राजा होकर कंस के
वहाँ बन्दी थे।

आपके
मां बाप आपके जन्म के समय
बन्दी तो न थे।

किसी ने तुम्हें स्तनों पर
जहर लगाकर दूध तो न
पिलाया ?
जबकि पूतना ने कृष्ण
को मारने के लिए यह
किया था।
मां बाप के
होते हुए कृष्ण यशोदा केे
पास पले।

हमारे मे से
अधिकतर लोगों का पालन
पोषण तो हमारी मां ने
ही किया है।

बचपन में उन्हें गाय चराने
भेजा गया।
मुख्यतः हममे से
किसी को भी जानवरों को
चराने के लिए
तो नहीं भेजा गया।
कम से कम आपके
मामा आपको मारना तो
नहीं चाहते थे ?
कृष्ण
को उनकी प्रेमिका राधा
बिछुड़ने के बाद शेष जीवन
में फिर कभी ना मिली।
राजा होकर महाभारत के
युद्ध में अर्जुन का रथ
संचालन करना पड़ा। आज
की भाषा में कहे तो वाहन
चालक
की भूमिका निभानी पड़ी।
फिर
चिन्ता की क्या बात है।?
हुई न
आपकी स्थिति कृष्ण से
बेहतर ।
भगवान ने विपरीत
परिस्थितियों के होते हुए
महान् कार्य किये।
यदि अपमेँ भी आत्म छवि एवं
आत्म विश्वास है तो आप
भी अपना सोचा प्राप्त
कर सकते है। आपका आत्म
बल ही आपको सफलता व
सुख दिला सकती है।

No comments:

Post a Comment